Samsung Galaxy S24 Ultra, S25 Ultra और S23 Ultra पर डिस्काउंट: किसे खरीदना होगा फायदेमंद?
अगर आप Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर कंपनी के तीन बड़े मॉडल Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra पर जबरदस्त छूट मिल रही है।
बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ इनकी कीमतें और भी कम हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस पर अच्छी डील मिल रही है और किसे खरीदना फायदेमंद होगा।

कितनी गिरी कीमतें?
Galaxy S23 Ultra (2023 लॉन्च) - शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये थी। अब यह Amazon पर सिर्फ 79,999 में उपलब्ध है। यानी करीब 45,000 रुपये की बचत हो रही है।
Galaxy S24 Ultra (2024 लॉन्च) - लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये थी। अब यह 94,990 रुपये में मिल रहा है। यानी लगभग 35,000 रुपये का फायदा।
Galaxy S25 Ultra (2025 लॉन्च)- इसका लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये है। फिलहाल HDFC बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत घटकर 1,07,999 रुपये हो गई है। साथ ही, पुराने फोन के एक्सचेंज पर और डिस्काउंट मिल सकता है।
फीचर्स और फर्क
डिस्प्ले: S25 Ultra में 6.9-इंच QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जबकि S23 और S24 Ultra में 6.8-इंच स्क्रीन। तीनों ही मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।
प्रोसेसर: S25 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3, और S23 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2।
कैमरा सेटअप
S25 Ultra - 200MP मेन + 50MP 5x पेरिस्कोप + 10MP 3x ऑप्टिकल जूम + 50MP अल्ट्रा-वाइड
S24 Ultra - लगभग समान सेटअप लेकिन अल्ट्रा-वाइड सिर्फ 12MP
S23 Ultra - 200MP मेन कैमरा और 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस
बैटरी: तीनों स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं।
कौन-सा खरीदें?
- अगर आप कम बजट में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Galaxy S23 Ultra (83,999 रुपये) बेस्ट विकल्प है।
- अगर नया डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहिए तो Galaxy S24 Ultra (85,800 रुपये) अच्छा बैलेंस देता है।
- अगर आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और हाई-एंड फीचर्स चाहिए तो थोड़ा ज्यादा खर्च करके भी Galaxy S25 Ultra (1,07,999) सबसे सही चुनाव होगा।
यानी, हर बजट और हर जरूरत के लिए सैमसंग की Ultra सीरीज का कोई न कोई मॉडल आपके लिए परफेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








