Home
Deal of the day

Diwali Sale: 30 हजार से कम दाम में टॉप 5 बेस्ट प्रीमियम फोन्स, यहां देखें लिस्ट

Flipkart की दिवाली सेल में कई कंपनियों के पावरफुल स्पेक्स वाले स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में OnePlus Nord 4, Galaxy S23 FE से लेकर Nothing Phone 2a Plus तक को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही अगर आप बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इन फोन्स की कीमत और भी कम हो जाएगी। यह सेल उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बेहतरीन फीचर्स वाला मिंड-रेंज स्मार्टफोन चाहते हैं।

Diwali Sale: 30 हजार से कम दाम में टॉप 5 बेस्ट प्रीमियम फोन्स

आज हम आपको इस आर्टिकल में 30 हजार से कम में उपलब्ध 5 फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो आपको कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करेंगे।

Nothing Phone 2a Plus- फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में आप Nothing Phone 2a Plus को मात्र 21,999 में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको स्लीक डिजाइन के साथ 6.7-इंच के फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 7350 Pro 5G चिपसेट शामिल किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता हैं। यह फोन NothingOS पर संचालित होता। कंपनी अपने इस हैंडसेट में 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है।

OnePlus Nord 4 - इसके अलावा 30 हजार से कम कीमत में आप वनप्लस नॉर्ड 4 को भी ले सकते है। सेल में Nord 4 के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

इसमें आपको 6.74 इंच का AMOLED स्क्रीन मिलती है। जबकि, फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है, जो OIS के साथ आता है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा है। यह फोन 5,500mAh की बैटरी और 100W का चार्जर के साथ आता है।

Samsung Galaxy S23 FE- गैलेक्सी एस23 एफई जिसकी लॉन्चिंग प्राइज 59,999 रुपये थी, इस सेल में इसे बैंक ऑफर्स के साथ मात्र 27,549 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

अगर आप भी सैमसंग का कम दाम में प्रीमियम फोन एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपको Galaxy S23 FE मिस नहीं करना चाहिए। इसमें 6.4-इंच का फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Exynos 2200 चिपसेट और 4,500mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo T3 Ultra- वीवो के इस धांसू फोन को दिवाली सेल में केवल 28,999 रुपये कीमत में आप अपने घर ला सकते हैं। इस फओन में आपको Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 6.78-इंच की AMOLED स्क्रीन और 5,500mAh की बैटरी मिलती है।

Motorola Edge 50 Pro- 30 हजार तक की बजट वाली बेहतरीन फोन्स की लिस्ट में आप मोटोरोला के इस फोन को भी शामिल कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ इसे दिवाली सेल के तहत महज 27,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7-इंच का विब्रेंट pOLED डिस्प्ले है, Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
diwali sale offers 2024: oneplus nord 4 to galaxy s23 fe 5g top 5 smartphones under 30000 in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X