13 जनवरी से पहले Realme GT Pro खरीदने वाले ग्राहकों को मिल रहा 3,000 रुपये का डिस्काउंट, यहां जानें सबकुछ
Realme ने एक नई कंपनसेशन (Compensation) योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत Realme GT 7 Pro यूजर्स को 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria) हैं, और कूपन का दावा करने क लिए खास स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए डिटेल्स को देखें।

यदि आपने 13 जनवरी 2025 से पहले Realme GT 7 Pro खरीदी है, तो आप 3000 रुपये के कूपन के लिए पात्र हैं। यह ऑफर केवल उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने डिवाइस को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon या Realme के आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा है। कंपनी ने अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या थर्ड पार्टी स्टोर्स से खरीदी गई डिवाइस पर कोई जानकारी नहीं दी है।
Realme GT 7 Pro खरीद मुआवजा योजना के लिए आवेदन 13 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी 2025 तक चलेगी।Realme GT 7 Pro खरीद मुआवजा योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए आपको Realme की ऑफिशियल प्लैनिंग पेज पर जाना होगा।
कूपन का दावा करने के लिए इन प्रोसेस को करें फॉलो
Amazon या Realme के ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदारी के लिए अपने डिवाइस का IMEI नंबर शेयर करें।
अपने चालान की तरह, खरीदारी का प्रमाण जमा करें। अपने डिवाइस का IMEI नंबर शेयर करें।
आप विस्तृत निर्देशों (Detailed instructions) के लिए Realme की ऑफिशियल खरीद मुआवजा माइक्रोसाइट पर जा सकते हैं या उनके ग्राहक सहायता से संपर्क कर सकते हैं। कूपन आपके Realme खाते में 24 जनवरी, 2025 से दिखाई देगा।
Realme GT 7 Pro खरीद मुआवजा योजना के तहत योग्य ग्राहकों को 3,000 रुपये का कूपन मिलेगा, जो 24 जनवरी 2024 को उनके Realme आधिकारिक वेबसाइट खाते में दिखाई देगा। यह कूपन केवल Realme की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोडक्ट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Realme ने बताया कि, कूपन उन ग्राहकों को मुआवजा देने के लिए है, जिन्होंने रिपब्लिक डे सेल से पहले सभी प्लेटफॉर्म पर Realme GT Pro खरीदी है। अगर आप Realme GT Pro खरीदने का सोच रहे हैं, तो रिपब्लिक डे सेल के दौरान विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑफर चेक करें।
डिवाइस वर्तमान में रियायती मूल्य पर उपलब्ध है, और उपभोक्ता डिवाइस खरीदने पर 6,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट या 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








