Flipkart Big Billion Days Sale 2024: 30,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन पर बेस्ट डील
अगर आप भी दमदार फीचर्स वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 30 हजार से भी कम है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल त्यौहारी सीजन के तहत Flipkart पर Big Billion Days Sale चल रही है।
जिसमें 30 हजार रुपये से कम दाम वाले स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रहा है। ऐसे में आपके लिए यह सेल बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। सेल में आप Samsung से लेकर Nothing तक के फोन्स को खरीद सकेंगे। चलिए आपको आगे सेल में 30 हजार से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE - इस फोन में आपको 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। वहीं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इस फोन में Samsung Exynos 2200 चिपसेट शामिल किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी शामिल की गई है।
कीमत की बात करें तो सैमसंग S23 FE के 8GB/128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट है। लेकिन बैंक ऑफर के तहत इस पर 10% यानी कि, (1,250 रुपये तक) का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,749 रुपये तक हो जाएगी।
Nothing Phone (2a) Plus - डिस्प्ले- नथिंग फोन 2a प्लस में 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 प्रो 5G SoC से लैस है। इसके 12GB/256GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
लेकिन बैंक ऑफर के तहत इस पर भी 2,000 रुपये का लाभ लिया जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 25,999 रुपये तक हो जाएगी।
Motorola Edge 50 Pro 5G - अब बात करते हैं, Motorola Edge 50 Pro 5G की वैसे तो इसके 12GB/256GB वेरिएंट को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
लेकिन बैंक ऑफर के तहत इसे भी ग्राहक 1,250 रुपये तक डिस्काउंट में खरीद सकेंगे, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,749 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा अन्य कंपनियों के भी फोन मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








