Home
Deal of the day

Flipkart Big Billion Days Sale शुरू: किफायती दाम में iPhone से लेकर Samsung के फोन्स लाएं घर

Flipkart Big Billion Days Sale 2024: फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली अमोस्टवेटेड सेल VIP और फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए आज से यानी (26 सितंबर) से शुरु हो चुकी है। जबकि, अन्य सदस्यों के लिए यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी, जो अगले 6 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

इसमें कंपनी अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, से लेकर लैपटॉप और होम एप्लायंसेज पर भारी छूट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही अगर आपके पास प्लस मेंबर्सशिप है, तो आपको इसमें कैशबैक और EMI के अलावा HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी छूट मिलेगी। तो चलिए आगे Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते है।

Flipkart से किफायती दाम में iPhone से लेकर Samsung के फोन्स लाएं घर

Flipkart सेल में ऑफर्स- फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का लाभ देने के लिए HDFC बैंक से हाथ मिलाया है। सेल में ग्राहक डेबिट या क्रेडिट से EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ भी ले सकता है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को उनके सुपर मनी ऐप के जरिए UPI पर भी कैशबैक ऑफर करेगा। सबसे खास बात यह है कि, डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के अलावा कंपनी एक्सचेंज डील और 1 लाख रुपये तक फ्लिपकार्ट पे लेटर क्रेडिट भी ऑफर करेगी।

स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील- Google Pixel 9 Pro XL जिसकी कीमत 1,24,999 रुपये है, इसे इस सेल में छूट के साथ 1,00,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Pixel 8 जिसकी MRP 71,999 रुपये है, इसे केवल 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट iPhone 15 सीरीज पर भी डील दे रहा है। iPhone 15 Pro जिसकी कीमत अभी 1,19,990 रुपये है, फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान 99,999 रुपये से कम में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट iPhone 15 Pro पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है।

Flipkart सेल के दौरान सैमसंग लवर्स को भी बेहतरीन डील मिलेगी। गैलेक्सी S24 प्लस पर भारी छूट मिलने वाली है। 94,999 रुपये एमआरपी वाले इस फोन को सेल में 64,999 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी S23 5G भी 37,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा।

टीवी पर डील- सेल में टीवी और एप्लायंसेज पर ग्राहक 50 से 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ दिया जाएगा। अगर आप इस वक्त टेलीविजन लेने का सोच रहे हैं, तो सेल में दौरान टीवी पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें बेस्ट सेलिंग रेफ्रिजरेटर पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं वॉशिंग मशीन पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। एनर्जी एफिशिएंट एसी की शुरुआत 19,999 रुपये से होगी।

गैजेट्स पर डील- इसके अलावा सेल में स्मार्ट गैजेट्स को 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। उदाहरण के लिए Realme हेडफोन को इस सेल में 1,299 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लिया जा सकता है। वहीं Mivi मिनी साउंडबार को 1,999 रुपये शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
flipkart big billion days sale 2024 started check discount offers on smartphones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X