Flipkart BBD की 5 धमाकेदार स्मार्टफोन डील; iPhone 16 Pro Max से लेकर Nothing Phone 3 तक, सब मिलेगा सस्ता
भारत में Flipkart Big Billion Days Sale 2025 की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। खासकर स्मार्टफोन खरीदारों के लिए यह सेल किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी प्रीमियम से मिड-रेंज तक तमाम बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं।
चाहे बात हो हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 3 की या फिर पिछले साल के पावरफुल फ्लैगशिप्स जैसे iPhone 16 Pro Max और Google Pixel 9 की, Flipkart ने ग्राहकों के लिए कीमतों को इतना कम कर दिया है कि टेक लवर्स के लिए यह डील्स सच होने जैसा लग रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 16 Pro Max: प्रीमियम पर धमाकेदार ऑफर
Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 16 Pro Max का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस सेल में मात्र ₹89,999 में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,49,999 थी। यानी करीब 60,000 रुपये की बचत हो सकती है।
यह स्मार्टफोन Super Retina XDR डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और A18 Pro चिपसेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा वाइड और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। जो यूजर्स प्रीमियम Apple एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट टाइम हो सकता है।
Nothing Phone 3: स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बो
Nothing के लेटेस्ट लॉन्च Nothing Phone 3 ने पहले ही डिजाइन और इनोवेशन की वजह से युवाओं के बीच चर्चा बटोरी थी। अब Flipkart सेल में इसका 12GB + 256GB वेरिएंट सिर्फ ₹34,999 में मिलेगा, जबकि इसकी असली कीमत ₹79,999 थी।
इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कैमरा सेटअप भी खास है, तीनों लेंस 50MP के हैं, जो प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटिंग में प्रोफेशनल क्वालिटी देंगे।
Google Pixel 9: कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट डील
Google Pixel सीरीज हमेशा से कैमरा और सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए मशहूर रही है। इस बार Pixel 9 (12GB + 256GB) वेरिएंट को Flipkart पर केवल ₹34,999 में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹79,999 थी।
इसमें Tensor G4 प्रोसेसर, 6.3-इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कैमरा सेक्शन में 50MP OIS लेंस और 48MP शूटर दिया गया है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra: अल्टीमेट एंड्रॉइड फ्लैगशिप
Samsung Galaxy S24 Ultra हमेशा से Android दुनिया का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन माना जाता है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अभी Flipkart पर ₹79,999 में उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Big Billion Days सेल के दौरान इसकी कीमत और कम होगी।
इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, हाई-रेज AMOLED डिस्प्ले और दमदार 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और पावर यूज़र्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
iPhone 16: बजट-फ्रेंडली Apple एक्सपीरियंस
अगर आप iPhone 16 Pro Max का बजट अफोर्ड नहीं कर सकते, तो iPhone 16 (8GB + 128GB) आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह Flipkart पर ₹51,999 में मिलेगा, जबकि इसकी असली कीमत ₹79,900 थी।
इसमें A19 प्रोसेसर और जल्द ही आने वाला iOS 26 अपडेट सपोर्ट है। डुअल कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल हैं।
क्यों है यह सेल खास?
Flipkart Big Billion Days सिर्फ एक सेल नहीं बल्कि स्मार्टफोन खरीदारों के लिए एक सुनहरा मौका है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चाहे Apple हो, Samsung या Google Pixel-हर सेगमेंट में कीमतों पर इतना बड़ा डिस्काउंट आया है कि यूज़र्स के पास पावरफुल और लेटेस्ट डिवाइसेज़ खरीदने का बढ़िया मौका है।


Click it and Unblock the Notifications






