Flipkart Big Saving Days सेल: iPhone से लेकर Samsung Galaxy जैसे प्रीमियम फोन्स पर बेहतरीन डील्स
Flipkart ने 2024 के क्रिसमस समारोह के तहत अपनी Big Saving Days सेल शुरू की है, जो 20 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में आपको Apple iPhone से लेकर Samsung Galaxy जैसे प्रीमियम फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा, जो नए डिवाइस खरीदने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। तो आइए आपको आगे सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।
iPhones पर बंपर छूट
ये सेल Apple लवर्स के लिए अपने डिवाइस को किफायती कीमत पर अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका है। आपको बता दें, iPhone 15 Plus अब 79,900 रुपये के बजाय 59,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं iPhone 15 को 69,900 के बजाय 58,499 रुपये में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।

Android स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर
इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल में Android स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डील मिल रही है। जिसके तहत Samsung Galaxy S23 FE को मात्र 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। Motorola Edge 50 Neo जिसकी कीमत 29,999 रुपये थी सेल में महज 19,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप भी नया एंड्रॉयड फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे सही साबित हो सकता है।
अगर आप Nothing लवर हैं, और नथिंग का नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में Nothing Phone 2a Plus की कीमत 31,999 से घटकर 24,999 रुपये हो गई है, और Nothing Phone 2a को 25,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में उपलब्ध है।
बजट स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील
इसके अवाला सेल में बजट स्मार्टफोन्स पर भी धमाकेदार डील मिल रही है। जिसके तहत Moto G54 5G को 11,999 रुपये, Redmi Note 13 Pro 5G को 18,999 रुपये और Realme P1 Pro 5G को महज 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








