Flipkart Big Saving Days Sale 2024: iPhone से स्मार्टवॉच तक, सब कुछ सस्ते में खरीदें!
Flipkart Big Saving Days Sale 2024: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अपनी सेल का लगातार आयोजन करते रहते हैं, ताकि ग्राहकों को सस्ते दामों पर अच्छा विकल्प मिल सकें। ऐसे में अगर आप भी सस्ती कीमत पर सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।
दरअसल, Flipkart पर नई सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें आपको iPhone से लेकर स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन्स के साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स को बेहद ही कम दामों पर खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days Sale 2024 है, जो कि 20 दिसंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। आइए इस सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कम दाम पर मिलेंगे स्मार्टफोन्स
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज में आपको कई सारे स्मार्टफोन्स कम कीमत पर मिल जाएंगे। यह सेल 20 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर 2024 तक चलेगी। इसमें iPhone 15 Plus, Nothing CMF Phone 1, Vivo T3 Pro, Poco M6 5G जैसे स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिलेगी। यानी की अगर आप नए साल में बेहतरीन फोन्स लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
स्मार्टवॉच पर भी छूट
Flipkart Big Saving Days Sale में आपको स्मार्टवॉच पर भी बड़ी बचत करने का मौका मिलेगा। इस सेल के शुरू होने पर आप महज 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर नई स्मार्टवॉच खरीद सकेंगे।
गैजेट्स पर ऑफर्स
स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच के अलावा, ये सेल आपको चार्जर और केवल पर 70% तक का डिस्काउंट ऑफर करेगी। इतना ही नहीं मात्र 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आप मोबाइल कवर खरीद सकेंगे। पावरबैंक पर भी पूरे 50 प्रतिशत की छूट मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








