Home
Deal of the day

सस्ते मिल रहे iPhone, जबरदस्त ऑफर्स में बचेंगे हजारों रुपये, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में मौका

फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो चुकी है। सेल में कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। iPhone 13, iPhone 16 Pro, iPhone 15, iPhone 14 समेत कई मॉडल्स पर 10,000 तक की सीधी छूट मिल रही है, वो भी बिना किसी शर्त के।

खास बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 16e भी इस सेल में ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स और नई कीमतें।

सस्ते मिल रहे iPhone, जबरदस्त ऑफर्स में बचेंगे हजारों रुपये

iPhone 16 पर बंपर छूट

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये से घटकर 69,999 रुपये हो गई है। यानी इसपर 9,901 की सीधी छूट मिल रही है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,500 की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 66,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत भी आप और छूट पा सकते हैं।

iPhone 16e की नई कीमत

अगर आप नया iPhone 16e खरीदना चाहते हैं, तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। इससे इसकी कीमत 59,900 रुपये से घटकर 55,900 रुपये हो जाएगी।

iPhone 16 Pro पर भी जबरदस्त ऑफर

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये से घटकर 1,12,900 रुपये हो गई है। यानी इसपर 7,000 रुपये की सीधी छूट है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 1,08,900 रुपये हो जाएगी।

iPhone 15 कहां से खरीदें सस्ता?

अगर आप आईफोन 15 खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसे अमेजन से खरीदना बेहतर रहेगा। अमेजन पर इसकी कीमत 61,499 रुपये है, जबकि फ्लिपकार्ट पर यह 64,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, iPhone 16 फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में उपलब्ध है और बैंक व एक्सचेंज ऑफर्स के साथ यह 65,000 रुपये से कम में मिल सकता है।

iPhone 13 और iPhone 14 पर भी अच्छे ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 भी अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ अपना बनाया जा सकता है। यह 44,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 42,749 रुपये हो जाएगी। वहीं, iPhone 14 इस सेल में 54,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल आपके लिए शानदार मौका है। अलग-अलग मॉडलों पर उपलब्ध छूट और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अपने पसंदीदा iPhone को सस्ते में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X