Diwali धमाकेदार डील: आधी कीमत में खरीदें Google Pixel 8, Samsung Galaxy S23 और ये 5 स्मार्टफोन्स
Diwali सेल के तहत प्रीमियम स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील मिल रही है। ऐसे में आप गूगल पिक्सल 8 से लेकर सैमसंग एस23 जैसे प्रीमियम फोन्स को आधी कीमत में अपने घर ला सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।
दरअसल Flipkart पर Big Diwali Sale 2024 चल रही है, जिसमें Samsung Galaxy S23, Google Pixel 8 और Motorola Edge 50 Neo जैसे महंगे फोन्स पर बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S23- सबसे पहले बात करते हैं, सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस23 की। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में सैमसंग के इस प्रीमियम फोन को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।
वैसे तो Samsung S23 की ओरिजनल प्राइज 95,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह आपको केवल 42,999 रुपये में मिल जाएगा। सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है, इसके अलावा यह Galaxy AI के सभी लेटेस्ट फीचर भी लैस है।
Google Pixel 8- इसके बाद बात करेंगे गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन पिक्सल 8 की, इस फोन को भी आप दिवाली सेल में आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। वैसे तो इसके 256GB वेरिएंट की एमआरपी कीमत 82,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में इसे मात्र 42,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Motorola Edge 50 Neo- इस लिस्ट में मोटोरोला एज 50 नियो भी है, जिसे काफी कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो मोटोरोला एज 50 नियो की ओरिजनल कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन इस वक्त फ्लिपकार्ट से इस फोन को महज 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Oppo F27 Pro Plus- ओप्पो एफ27 प्रो प्लस की ओरिजनल कीमत तो 32,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में इसे 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। ओप्पो के इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट शामिल किया गया है।
CMF Phone 1- अपनी इस लिस्ट में आप नथिंग के सब-ब्रांड CMF के लेटेस्ट फोन CMF Phone 1 को भी शामिल कर सकते हैं। वैसे तो इसकी कीमत 19,999 है, लेकिन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में आप इसे महज 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








