Flipkart GOAT Sale: 20 हजार में आने वाले स्मार्टफोन पर बंपर छूट
Flipkart पर GOAT Sale की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 20 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक चलेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 20 हजार रुपये से कम दाम में आने वाले कुछ स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
जिसमें CMF Phone 1, Realme P1 Pro 5G, Motorola G85 5G और Oppo A3 Pro 5G जैसे फोन्स शामिल हैं। चलिए सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिलने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट जानते हैं।

Flipkart GOAT Sale में 20 हजार में आने वाले स्मार्टफोन पर बंपर छूट
CMF Phone 1 5G - CMF Phone 1 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करता है, तो वह इस पर 10% डिस्काउंट यानी 1 हजार रुपये तक की बचत कर सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।
Oppo A3 Pro 5G - Oppo A3 Pro 5G के 8GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन बैंक ऑफर के तहत इस पर ग्राहक 1200 रुपये तक की बचत कर सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,799 रुपये हो जाएगी। इस दौरान आपको ध्यान देना है कि, यह ऑफर HDFC बैंक कार्ड पर ही मिलेगा।

Realme P1 Pro 5G - Realme P1 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की भी 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन इसे भी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10% डिस्काउंट यानी कि, अधिकतम 1,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये हो जाएगी।
Moto G85 5G- Moto G85 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन इसे भी बैंक ऑफर के तहत 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 16,999 रुपये हो जाएगी।

Redmi Note 13 5G - Redmi Note 13 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, बैंक ऑफर में इसे 1500 रुपये डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 15,499 रुपये हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








