Home
Deal of the day

iPhone 16 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट; किस आईफोन को खरीदना होगा आपके लिए फायदेमंद

iPhone 16 Series Price Drop: जैसा कि हम जानते हैं कि ई-कॉमर्स साइट्स ने अपनी Independence Day सेल लाइव कर दी है। इस सेल के तहत अलग-अलग ब्रांड्स के डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर भी ऐसी एक सेल लाइव है, जिसका फायदा उठाकर आप iPhone 16 सीरीज को कम कीमत में खरीद सकते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट पूरी 16 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है।

Apple की iPhone 16 सीरीज इस समय मार्केट में चर्चा का विषय बनी हुई है। iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max न सिर्फ अपने प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जा रहे हैं, बल्कि इस बार Flipkart ने इन पर ऐसे ऑफर्स पेश किए हैं, जो पुराने iPhone यूजर्स और नए कस्टमर्स दोनों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकते हैं।

इन ऑफर्स के जरिए Flipkart न सिर्फ iPhone बेच रहा है, बल्कि यूजर्स को Apple Ecosystem में अपग्रेड करने का मौका भी दे रहा है, जो पहले कम ही देखने को मिलता था।

iPhone 16 सीरीज पर Flipkart दे रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart के ऑफर्स और कीमतें

Flipkart ने iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स पर डिस्काउंट दिए हैं। सबसे पहले iPhone 16 की बात करते हैं, जिसे 79,900 में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 Plus को कंपनी ने 89,900 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं iPhone 16 Pro को 1,19,900 की जगह 1,07,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max को 1,44,900 की जगह 1,32,990 रुपये में खरीदा जा सकता हैष

इस डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को जोड़ें, तो कई यूजर्स के लिए यह डील उनके पुराने iPhone को नई सीरीज में अपग्रेड करने का सबसे किफायती तरीका बन सकती है।

Apple Ecosystem में अपग्रेड करने का सही समय

Flipkart के ये ऑफर्स सिर्फ कीमत घटाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे यूजर्स को Apple Ecosystem में लाने का एक स्ट्रेटेजिक तरीका भी हैं। Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम यूज़र्स को पुराने iPhone की वैल्यू देता है, जिससे नई सीरीज में अपग्रेड करना पहले से सस्ता हो जाता है।

इस बार खास बात यह है कि Flipkart Pro और Pro Max मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रहा है, ताकि यूजर्स को सिर्फ नया iPhone ही नहीं, बल्कि पूरा Apple Experience भी मिले। इन ऑफर्स के साथ Flipkart पर AirPods, Apple Watch और MagSafe चार्जर्स पर भी छूट दी जा रही है। यानी एक बार अपग्रेड करने पर यूजर सीधा पूरे Ecosystem का फायदा उठा सकता है।

iPhone 16 सीरीज की खूबियां

  • iPhone 16 और 16 Plus में Apple A18 चिप, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है।
  • इन डिवाइस में Super Retina XDR OLED with Dolby Vision डिस्प्ले मिलता है।
  • कैमरा की बात करें तो ये 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड सेटअप के साथ आता है।
  • इन डिवाइस में 25W MagSafe और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

iPhone 16 Pro और Pro Max में क्या खास?

  • इन डिवाइस में A18 Pro चिप और 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो 48MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा वाइड + 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो मिलता है।
  • इसके अलावा आपको ProRAW और ProRes वीडियो सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसे खास बनाता है।

अगर आप iPhone लेने का प्लान कर रहे थे, तो Flipkart का ये ऑफर सिर्फ एक डिस्काउंट नहीं बल्कि पूरे Apple Ecosystem में एंट्री का गोल्डन मौका है। जो यूज़र अब अपग्रेड करते हैं, वे आने वाले सालों तक Apple के प्रोडक्ट्स और Flipkart के लॉयल कस्टमर बने रहेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart iPhone 16 Series Deals: Massive Discounts on iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, and 16 Pro Max
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X