Home
Deal of the day

Flipkart Republic Day Sale: 5,999 रुपये से शुरू होने वाले स्मार्ट टीवी पर शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 13 जनवरी से 19 जनवरी तक चल रही है, जिसमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और मोबाइल एक्सेसरीज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ी छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर और 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट का लाभ लेकर अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में 6 हजार तक के बजट फ्रेडली स्मार्ट टीवी की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 5,999 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इन टीवी मॉडल्स में बेहतरीन फीचर्स और किफायती कीमत पर शानदार प्रदर्शन मिलेगा।

Flipkart Republic Day सेल में स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट

अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह ऑफर ग्राहकों के लिए बेहतरीन अवसर है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 5,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। Thomson और Blaupunkt जैसे ब्रांड्स के 24-इंच स्मार्ट टीवी जिनकी कीमत 6,499 रुपये है, अब 500 रुपये की छूट के साथ महज 5,999 रुपये में मिल रहे हैं।

बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर डील

फ्लिपकार्ट सेल में विभिन्न साइज के स्मार्ट और QLED टीवी पर शानदार छूट मिल रही है। 43-इंच का स्मार्ट टीवी 16,999 रुपये, 43-इंच का QLED टीवी 20,999 रुपये, 50-इंच का QLED टीवी 26,499 रुपये और 55-इंच का QLE टीवी मात्र 31,999 रुपये में उपलब्ध है। सभी टीवी मॉडल्स पर उनकी कीमत से कम कीमत पर छूट दी जा रही है, जिससे यह ऑफर खास आकर्षक बनता है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल में बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर भी शानदार छूट मिल रही है। 75 इंच का QLED स्मार्ट टीवी 71,999 रुपये में मिल रहा है, जिसे कंपनी ने 74,999 रुपये में लॉन्च किया था।

ऐसे में आप 3000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 65-इंच का QLED जिसकी कीमत 45,999 रुपये है, सेल में इसे 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ महज 43,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। ये ऑफर्स बड़ी स्क्रीन टीवी खरीदने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

बैंक ऑफर्स

फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्ट टीवी पर शानदार डील्स के साथ 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट उपलब्ध है, जो खास बैंक कार्ड पर लागू होती है। यह अतिरिक्त छूट और अन्य आकर्षक ऑफर्स इस अवसर को और भी आकर्षक बनाते हैं। बेहतरीन कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाले स्मार्ट टीवी के साथ अपने मनोरंजन सेटअप को अपग्रेड करने का यह एक बेहतरीन मौका है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Republic Day Sale 2025: Huge Discounts on Smart TVs from Thomson and Blaupunkt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X