Home
Deal of the day

Flipkart Year End Sale 2025: OnePlus 13 पर ₹8,000 की छूट, ₹60,000 से कम में खरीदने का मौका

Flipkart की Year End Sale 2025 में कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं और इस लिस्ट में OnePlus 13 भी शामिल है। प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब बैंक ऑफर्स के साथ ₹60,000 से कम में उपलब्ध हो रहा है, जिससे यह इस समय Flipkart पर सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप डील्स में से एक बन गया है।

OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह फोन प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सेटअप और AI फीचर्स के साथ आता है।

OnePlus 13 पर ₹8,000 की छूट, ₹60,000 से कम में खरीदें

Flipkart पर OnePlus 13 की कीमत

Flipkart पर OnePlus 13 फिलहाल ₹61,999 में लिस्ट है, यानी लॉन्च प्राइस से ₹8,000 की सीधी छूट। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह इसकी इफेक्टिव कीमत ₹57,999 तक आ सकती है। ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआत सिर्फ ₹2,180 प्रति माह से होती है।

ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराकर ₹50,200 तक का फायदा भी उठा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक/बैंक शर्तों पर निर्भर करते हैं।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13 में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 24GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी सेल दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X