Samsung Galaxy A35 5G ₹12,500 से ज्यादा सस्ता, कीमत ₹20,000 से नीचे
Flipkart की Year End Sale इस समय जोरों पर है और स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई शानदार डील्स सामने आई हैं। इन्हीं में से एक खास ऑफर Samsung Galaxy A35 5G पर मिल रहा है, जिसे अब ₹20,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
अगर आप बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह डील जरूर ध्यान देने लायक है। Galaxy A35 5G में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो इसे डेली यूज और फोटोग्राफी दोनों के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

Samsung Galaxy A35 5G की नई कीमत
Samsung Galaxy A35 5G को भारत में ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart Year End Sale के दौरान इस फोन पर ₹12,500 की सीधी छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹18,499 रह गई है।
इसके अलावा, Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक (अधिकतम ₹4,000 तक) का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है।
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Flipkart पर ₹15,050 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। हालांकि, यह राशि आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A35 5G में 6.6-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








