iPhone 17 भूल जाएं, iPhone 16 Pro Max पर विजय सेल में बड़ा डिस्काउंट
Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max, जो 2024 में लॉन्च हुआ था, अब भारत में Vijay Sales के जरिए भारी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर में सीधे प्राइस डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और EMI विकल्प भी शामिल हैं, जिससे यह प्रीमियम फोन और भी किफायती बन गया है।
अगर इस आईफोन मॉडल को अभी खरीदा जाता है तो आपकी हजारों रुपये की अच्छी बचत हो जाएगी। आइए इसकी पूरी डिटेल जान लेते हैं।

iPhone 16 Pro Max Vijay Sale ऑफर
भारत में 1TB स्टोरेज वाला iPhone 16 Pro Max पहले ₹1,84,900 में उपलब्ध था। अब Vijay Sales ने इसकी कीमत घटाकर ₹1,72,500 कर दी है, यानी तुरंत ₹12,400 की बचत। इसके अलावा, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI विकल्प लेने पर अतिरिक्त ₹7,500 की छूट मिलती है, जिससे कुल लाभ ₹19,000 से अधिक हो जाता है।
iPhone 16 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: iPhone 16 Pro और Pro Max में क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच के ProMotion LTPO OLED पैनल हैं, जो 1,600 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस देते हैं।
प्रोसेसर: डिवाइस Apple के A18 Pro चिपसेट के साथ आता है, जो 64-बिट डिजाइन और 16-कोर Neural Engine से लैस है।
कैमरा: बैक में 48MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) है। फ्रंट में 12MP कैमरा है। यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी, वीडियो और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए अच्छा माना जाता है।
iPhone 17 लाइनअप की जानकारी
Apple ने iPhone 17 सीरीज को 19 सितंबर 2025 को लॉन्च किया। भारतीय मार्केट में कीमतें इस प्रकार हैं।
- iPhone 17: ₹82,900
- iPhone 17 Pro: ₹1,34,900
- iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900
याद रहे, अमेरिकी कीमतों की तुलना में भारतीय कीमतें हमेशा अधिक रहती हैं। अगर आप प्रीमियम iPhone अनुभव चाहते हैं लेकिन iPhone 17 के महंगे प्राइस टैग से बचना चाहते हैं, तो Vijay Sale पर iPhone 16 Pro Max सबसे बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। बड़ी छूट, EMI विकल्प और बैंक ऑफर इसे किफायती और आकर्षक बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications