Home
Deal of the day

Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S24 Ultra की कीमत में 30 हजार की कटौती, जानें नई कीमत

टेक कंपनी Samsung 22 जनवरी को अपनी नई गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को पेश किया जा सकता है। भारत में इनकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

लेकिन नए मॉडल के आने से पहले सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमतों में भारी कटौती की गई है। यदि आप नए मॉडल का इंतजार नहीं करना चाहते और बेहतरीन फ्लैगशिप अल्ट्रा मॉडल कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत और ऑफर डिटेल बताते हैं।

Galaxy S24 Ultra की कीमत में 30 हजार की कटौती, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy S24 Ultra नई कीमत व ऑफर डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra अब शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी शुरूआती कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब यह मात्र 99,990 रुपये में मिल रहा है। यानी कि, इस पर 30,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है।

अमेजन पर टाइटेनियम ब्लैक कलर में 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बैंक ऑफर्स के साथ 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कम दाम में आनंद लेना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है।

Samsung Galaxy S24 Ultra स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में आपको 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा, जो 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया था। इस फोन में One UI 6.1 बेस्ड Android 14 OS दिया गया है, जिसमें 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा कंपनी ने किया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 200MP OIS वाइड कैमरा, 50MP 5x Optical Zoom टेलीफोटो, 10MP 3X ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ब्लूटूथ v 5.3 और वाई-फाई 7 मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Galaxy S24 Ultra Price Slashed By 30000 Ahead Of Galaxy S25 Series Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X