Infinix Zero Flip 5G पर भारी डिस्काउंट, अब सस्ते में पाएं यह स्मार्टफोन
अगर आप भी फ्लिप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। इस आर्टिकल में हम आपको Infinix Zero Flip 5G पर बंपर डिस्काउंट के बारे में बताएंगे, जिससे आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देर के इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Zero Flip 5G स्मार्टफोन की कीमत 48,999 रुपये है और इसे आधिकारिक वेबसाइट या Flipkart से खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो केवल ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Rock Black और Blossom Glow में आता है। इसके अलावा आप इसे No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

Infinix Zero Flip 5G स्पेसिफिकेशन
Infinix Zero Flip 5G स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच का Full HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जबकि, 3.64 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले इसमें मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन में कंपनी ने Octa Core MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर शामिल किया है। जो Android 14 पर बेस्ड XOS 14.5 पर काम करता है। आपको बता दें, इसे 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP का मेन कैमरा और 50MP का दूसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
साथ ही बेहतर फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में नाइट, डुअल वीडियो, लंबा एक्सपोजर, पोर्ट्रेट और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4720mAH की बैटरी दी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11, डुअल सिम और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications