Google Pixel 10 पर बंपर ऑफर: 13,800 रुपये से ज्यादा की छूट, पैसे बचाने का अच्छा मौका
अगर आप Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से रुक गए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Pixel 10 अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय जिसकी कीमत 79,999 रुपये थी, वही फोन अब 13,800 रुपये से ज्यादा की कुल बचत के साथ खरीदा जा सकता है।
यह स्मार्टफोन अपने क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, पावरफुल कैमरा और एडवांस AI फीचर्स के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रीमियम कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Google Pixel 10 डील
Google Pixel 10 भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। फिलहाल यह फोन Amazon पर 69,360 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 10,639 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 3,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल बचत 13,800 रुपये से ज्यादा हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत और भी कम की जा सकती है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 10 में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर AI परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देता है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
फोन में 4,970mAh बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा (Macro Focus), 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम) है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आप बेहतरीन कैमरा, क्लीन एंड्रॉयड और AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 10 पर मिल रहा यह ऑफर एक अच्छा मौका हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








