सस्ता हुआ Google Pixel 10, Amazon पर ₹14000 से ज्यादा की भारी कटौती
अगर Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 आपकी विशलिस्ट में था, लेकिन ऊंची लॉन्च कीमत की वजह से आप रुक गए थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। भारत में कुछ ही महीनों पहले ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब Amazon पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फोन पर ₹14,000 से ज्यादा का कुल डिस्काउंट दे रहा है, जिससे यह डिवाइस अब पहले के मुकाबले काफी किफायती हो गया है। क्लीन Android अनुभव, एडवांस AI फीचर्स और दमदार कैमरा के लिए जाना जाने वाला Pixel 10 इस डील में और भी आकर्षक बन गया है। हालांकि, इस तरह के ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए इच्छुक ग्राहकों को जल्दी करने की सलाह दी जाती है।

Amazon पर Google Pixel 10 की नई कीमत
Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 में लॉन्च किया गया था। Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹10,549 की फ्लैट छूट के साथ ₹69,450 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹3,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। ज्यादा बचत के लिए ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिससे अंतिम कीमत और कम हो सकती है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- Google Pixel 10 में
- 6.3-इंच OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
फोन में Google का लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी और चार्जिंग
- 4,970mAh बैटरी
- 30W फास्ट चार्जिंग
- 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा सेगमेंट
फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें शामिल हैं।
- 48MP प्राइमरी कैमरा (Macro Focus के साथ)
- 13MP अल्ट्रावाइड लेंस
- 10.8MP टेलीफोटो कैमरा (5× ऑप्टिकल जूम)
- वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्या यह डील आपके लिए सही है?
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Google का क्लीन Android एक्सपीरियंस, दमदार AI फीचर्स और शानदार कैमरा चाहते हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ Pixel 10 एक मजबूत विकल्प बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








