Google Pixel 10 पर मोटी बचत का मौका, जैमिनी AI और पावरफुल चिप से लैस है फोन
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 10 स्मार्टफोन को बहुत कम दाम में खरीदने का गोल्डन चांस मिल रहा है। फ्लैगशिप फोन में जैमिनी AI, लेटेस्ट चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ स्लीक बॉडी मिल रही है।
अगर आप इस फोन को अभी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे बेहतरीन मौका शायद ही मिले। इस फोन को लॉन्च तो काफी ज्यादा दाम में किया गया था, लेकिन अब इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है। आइए चेक करते हैं पूरी डिटेल...

Flipkart पर कीमत में कटौती
Google Pixel 10 का 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट भारतीय बाजार में Flipkart के जरिए 79,999 रुपये की आधिकारिक लॉन्च कीमत से घटकर 74,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
यह डिवाइस चार रंग विकल्पों Frost, Indigo, Lemongrass और Obsidian में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास कोई ऐसा फोन है जो बेसिक वर्किंग कंडीशन में है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे आपको और ज्यादा छूट मिल सकती है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर चलता है। कंपनी की ओर से इसमें 7 बड़े Android अपडेट्स का वादा किया गया है। फोन में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरा की बात करें तो Google Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 48MP का प्राइमरी सेंसर, OIS और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 95-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 10.5MP का फ्रंट अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








