Home
Deal of the day

Amazon पर Google Pixel 10 सिर्फ ₹66,880 में, जानें पूरी डील और ऑफर डिटेल

अगर आप काफी समय से Google Pixel फोन खरीदने का सोच रहे थे लेकिन इसकी लॉन्च कीमत ज्यादा लग रही थी, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

सभी ऑफर्स मिलाकर इस फोन पर ₹13,000 से ज्यादा की बचत की जा सकती है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में कहीं ज्यादा अफोर्डेबल हो गया है। क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और Google के AI-फोकस्ड फीचर्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

Amazon पर Google Pixel 10 सिर्फ ₹66,880 में

Amazon पर Google Pixel 10 की कीमत

Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज (Obsidian कलर) वेरिएंट पर ₹9,619 की सीधी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी लिस्टेड कीमत ₹70,380 हो जाती है।

इसके अलावा, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹3,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। दोनों ऑफर्स मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹66,880 हो जाती है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले कुल ₹13,119 की बचत।

इतना ही नहीं, Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें पुराने फोन के बदले ₹44,300 तक की छूट मिल सकती है, जो डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 10 में कंपनी का इन-हाउस Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4970mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Pixel 10 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कलर ऑप्शंस

Google Pixel 10 को Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian जैसे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X