Google Pixel 10 पर ₹12000 से ज्यादा की छूट, Amazon पर मिल रहा धमाकेदार Diwali Offer
हाल ही में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब Amazon पर ₹12,000 से ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। गूगल का पिक्सल स्मार्टफोन टॉप एंड्रॉइड फ्लैगशिप्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसमें कमाल की खूबियां ऑफर की गई हैं। इस पर क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए जानते हैं।

Google Pixel 10 अमेजन ऑफर
Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Amazon पर यह फोन ₹69,130 में लिस्टेड है। यानी प्लेटफॉर्म पर ₹10,869 का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम किया जा सकता है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
यह फोन Tensor G5 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। पावर के लिए इसमें 4,970mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP प्राइमरी सेंसर (Macro Focus), 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
क्यों खास है यह ऑफर
Google Pixel 10 अपने स्मार्ट कैमरा फीचर्स, AI इंटीग्रेशन और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर यह Diwali Offer सबसे बेहतर डील्स में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications








