Google Pixel 10 हुआ सस्ता! कीमत 70000 से नीचे, क्या ये डील वाकई लेने लायक है?
Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है और अब यह Amazon पर ₹70,000 से कम में मिल रहा है। इसका 12GB/256GB वेरिएंट सिर्फ ₹68,000 में उपलब्ध है, जो लॉन्च कीमत ₹79,999 की तुलना में ₹12,000 की सीधी छूट है। इस पर कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं।
Pixel 10 एक मजबूत फ्लैगशिप है, लेकिन इसे खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गूगल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई बेहतरीन खूबियां ऑफर करता है।

क्यों खरीद सकते हैं Google Pixel 10
1. बेहतरीन डिजाइन
जहां बाकी कंपनियां ग्लासी UI की तरफ जा रही हैं, वहीं Google अपने साफ-सुथरे Material 3 Expressive डिजाइन पर कायम है। फोन देखने में प्रीमियम लगता है और यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूद है।
2. लंबा OS सपोर्ट
Google अपने फ्लैगशिप्स को लंबे समय तक अपडेट देता है। Pixel Drops के जरिए आपको समय-समय पर नए फीचर्स भी मिलते रहेंगे।
3. ऑन-डिवाइस Gemini AI
- Pixel 10 में Gemini Nano AI ऑन-डिवाइस चलता है।
- Live transcription
- AI फीचर्स
- Privacy-Safe AI Tasks
- बिना इंटरनेट भी संभल जाते हैं।
4. 6.3-इंच AMOLED + 120Hz डिस्प्ले
स्क्रीन कॉम्पैक्ट साइज की है, रंग नैचुरल दिखते हैं और 120Hz रिफ्रेश रेट इसे काफी स्मूद बनाता है।
5. बैटरी + MagSafe सपोर्ट
4970mAh बैटरी आसानी से एक दिन चल जाती है। साथ ही 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग की वजह से MagSafe एक्सेसरीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कौन खरीदे Pixel 10?
अगर आप चाहते हैं एक क्लीन एंड्रॉइड, बेहतरीन AI फीचर्स और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट तो Pixel 10 एक शानदार विकल्प है। लेकिन अगर आपको सबसे तेज परफॉर्मेंस चाहिए या मार्केट का बेस्ट कैमरा तो आपको दूसरे विकल्प देखने चाहिए।
क्यों छोड़ सकते हैं Google Pixel 10
1. Tensor G5 चिप
Tensor G5 रोजमर्रा और AI कार्यों के लिए अच्छा है, लेकिन iPhone 17 या OnePlus 15 जैसी ताकत इसमें नहीं मिलती।
2. कैमरा अच्छा है, लेकिन बेहतर नहीं
48MP + 13MP + 10.8MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन फोटोग्राफी के मामले में यह iPhone 17 जैसे हाई-एंड फ्लैगशिप से पीछे रह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications