Amazon पर Google Pixel 10 Pro पर ₹15,700 की छूट, जानें नई कीमत और ऑफर
अगर आप Google Pixel के फैन हैं और लंबे समय से अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। Amazon पर Google Pixel 10 Pro पर ₹15,700 से ज्यादा की बड़ी छूट मिल रही है, जिससे यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब काफी किफायती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
दमदार कैमरा, लेटेस्ट Tensor चिप और क्लीन Android एक्सपीरियंस के साथ यह डील Pixel यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आप इस डील को लपकना चाहते हैं तो इस खबर को पूरी पढ़ लें।

Google Pixel 10 Pro Amazon डील
Google Pixel 10 Pro को भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹97,999 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹12,000 की कटौती। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,750 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।
इस तरह कुल बचत ₹15,700 से ज्यादा की हो जाती है और इसकी प्रभावी कीमत ₹94,500 से कम रह जाती है। ग्राहक पुराने फोन के एक्सचेंज से कीमत और घटा सकते हैं।
Google Pixel 10 Pro के फीचर्स
Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google का लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 16GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,870mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








