₹16,000 से ज्यादा सस्ता हुआ Google Pixel 10 Pro, Amazon पर मिल रही है बड़ी New Year डील
अगर आप नए साल से पहले Pixel फोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Pixel 10 Pro अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स को मिलाकर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹16,000 से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
भारत में ₹1,09,999 की लॉन्च कीमत के साथ आए Pixel 10 Pro को अब ₹93,600 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जिससे यह इस समय के सबसे आकर्षक प्रीमियम स्मार्टफोन डील्स में शामिल हो गया है।

Amazon पर Google Pixel 10 Pro की कीमत
Google Pixel 10 Pro को भारत में ₹1,09,999 में लॉन्च किया गया था। Amazon पर यह फोन फिलहाल ₹97,300 में लिस्ट है, यानी इसमें ₹12,699 की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,750 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह कुल बचत ₹16,000 से ज्यादा तक पहुंच जाती है। ग्राहक चाहें तो पुराने फोन को एक्सचेंज कर कीमत और भी कम कर सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
Google Pixel 10 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Tensor G5 चिपसेट मिलता है, जिसे 16GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,870mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेगमेंट Pixel 10 Pro की सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 48MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप क्लीन Android एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो Amazon पर Google Pixel 10 Pro की यह डील नए साल से पहले एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








