Home
Deal of the day

₹13500 से ज्यादा सस्ता हुआ Google Pixel 10 Pro XL, Amazon पर मिला तगड़ा फ्लैगशिप डील

अगर आप Google के लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 10 Pro XL को खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन इसकी ऊंची कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए सही मौका है। Amazon पर यह दमदार फ्लैगशिप फोन ₹13,500 से ज्यादा के कुल फायदे के साथ उपलब्ध है।

शानदार कैमरा, क्लीन Android एक्सपीरियंस और AI-पावर्ड फीचर्स के लिए जाना जाने वाला Pixel 10 Pro XL अभी भी हाई-एंड स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है।

₹13,500 से ज्यादा सस्ता हुआ Google Pixel 10 Pro XL, Amazon पर डील

Google Pixel 10 Pro XL पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 10 Pro XL को भारत में ₹1,24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Amazon पर मौजूदा कीमत: ₹1,14,990

सीधा डिस्काउंट: ₹10,009

Axis Bank Credit Card EMI पर अतिरिक्त छूट: ₹3,500 तक

एक्सचेंज ऑफर: पुराने स्मार्टफोन के बदले और ज्यादा बचत का मौका

इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स ₹13,500 से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। ध्यान रहे, ऐसे फ्लैगशिप डील्स आमतौर पर लिमिटेड टाइम के लिए ही होती हैं।

Google Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Google Pixel 10 Pro XL में कंपनी ने प्रीमियम हार्डवेयर और एडवांस AI टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है। स्मार्टफोन में 6.8-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,300 निट्स तक जाती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 10 Pro XL Google के लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है, जो AI-बेस्ड टास्क, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कैमरा सेगमेंट में भी Pixel 10 Pro XL काफी दमदार है। इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मैक्रो फोकस सपोर्ट के साथ और 48MP का 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 42MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Google की AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह स्मार्टफोन लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में शानदार रिजल्ट देता है।

क्यों खरीदें Google Pixel 10 Pro XL?

  • क्लीन और स्मूद Android एक्सपीरियंस
  • लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट
  • बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस
  • अब पहले से काफी कम कीमत पर उपलब्ध

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Amazon पर मिल रही यह डील Pixel 10 Pro XL को एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बना देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X