Google Pixel 8 पर मिल रहा 35000 रुपये का बंपर डिस्काउंट; यहां चेक करें Deals
Google Pixel 8 Discount: Google का पिक्सल फोन अपने कैमरा फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस फोन की तुलना Apple के iPhone और Samsung के S सीरीज से की जाती है। ये महंगे एंड्रॉइड फोन की लिस्ट में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप कैमरा-सेंट्रिक प्रीमियम स्मार्टफोन खोज रहे तो आप Google Pixel 8 के बारे में सोच सकते हैं। ये डिवाइस आम Android फोन की तुलना में मंहगे आते हैं, जिससे इसे खरीदा आसान नहीं होता है।
आपके लिए अच्छी खबर ये है कि इस फोन को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस ऑफर में आपको इस फोन पर लगभग 35000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Google Pixel 8 पर डिस्काउंट
- अगर आप iOS से Android पर स्विच करना चाहते हैं तो Google Pixel 8 में सोच सकते हैं। इस फोन की कीमत में हाल ही में काफी गिरावट देखी गई है, जिससे यह और भी ज़्यादा किफायती हो गया है।
- यह उन लोगों के लिए एक सही मौका है, जो Google Pixel 8 को 30000 रुपये से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।
- हम Google Pixel 8 के 256GB वेरिएंट की बात कर रहे हैं, जिसको Flipkart पर 82,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
- प्लेटफॉर्म इस फोन को 42 प्रतिशत की शानदार छूट के साथ 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- वहीं अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% का कैशबैक भी मिल सकता है।
- इसके अलावा Flipkart पर आपको 26,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को 23,500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।
- बता दें कि फोन की एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन और फिजिकल स्टेट पर निर्भर करेगी।
Google Pixel 8 के फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले
Google Pixel 8 में एक स्लीक एल्युमिनियम फ्रेम डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है।
सॉफ्टवेयर
ये फोन प्री-इंस्टॉल Android 14 के साथ आता है और इसे लेटेस्ट वर्जन में अपग्रेड भी किया जा सकता है।
प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा
Pixel 8 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 48MP सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी
Google ने इस डिवाइस में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








