Google Pixel 8a पर 15,000 रुपये की छूट, बेहतरीन कैमरा और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ लाएं घर
Google जल्द ही अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Pixel 9a लॉन्च करने वाला है, जो फ्लैगशिप सीरीज का अफोर्डेबल वर्जन होगा और रिडिजाइन कैमरा मॉड्यूल और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएगा। इस लॉन्च से पहले पिछले साल लॉन्च हुआ Google Pixel 8a फ्लिपकार्ट पर अब 35,000 रुपये से कम में उपलब्ध है, जहां यूजर्स को शानदार डील्स और डिस्काउंट्स का भी फायदा मिल रहा है। यह बेहतरीन स्मार्टफोन अब और भी किफायती हो गया है।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो गूगल का Pixel 8a आपको लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन पर अब फ्लिपकार्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट्स मिल रहे हैं, जो इसे और भी किफायती बनाते हैं। यहां हम आपको Google Pixel 8a की उपलब्धता से लेकर डील्स तक की डिटेल्स जानकारी दे रहे हैं।

Google Pixel 8a डिस्काउंट
Google Pixel 8a स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 52,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे शानदार डिस्काउंट के साथ सिर्फ 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है। अगर ग्राहक HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं Flipkart Axis Bank Card पर 5% तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो एडिशनल डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं, और कुछ पुराने मॉडल पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह डील्स आपके स्मार्टफोन खरीदने का अनुभव और भी बेहतर बना सकती हैं।
Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन
पिक्सल 8a में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें कंपनी ने Google Tensor G3 प्रोसेसर है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Google Pixel 8a स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
जिसमें 64MP का मेन कैमरा, 13MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में 4492mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







