Google Pixel 8a पर 15,000 रुपये की छूट, क्या आपको खरीदना चाहिए या Pixel 9a का इंतजार करना चाहिए?
Google जल्द ही दुनिया भर में जिसमें भारत भी शामिल है, अपने अगले जनरेशन Pixel 9a को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोट्स के अनुसार Pixel 9a की वैश्विक शुरूआत 19 मार्च को होगी, और इसके बाद 20 मार्च को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि इस ऐलान से पहले ही पिछली पीढ़ी का Google Pixel 8a भारत में 15,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है, जो इसे उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाता है, जो कम बजट में Pixel फोन खरीदने की सोच रहे हैं। इस डील पर एक नजर डालते हुए, यह बताया गया है कि क्या यह खरीदारी करने लायक है या फिर आपको Pixel 9a का ही इंतजार करना चाहिए।

भारत में Google Pixel 8a पर छूट
Google Pixel 8a के 8GB/128GB वर्जन अब Flipkart पर 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी कीमत 52,999 रुपये से 15,000 रुपये कम है। वहीं 256GB वर्जन 44,999 रुपये में मिल रहा है, जो लॉन्च कीमत से 15,000 रुपये सस्ता है। इसके अलावा 1,900 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे इसकी शुरूआती कीमत 36,099 रुपये हो जाती है।
Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन
Pixel 8a अपनी महत्वपूर्ण छूट के साथ एक शानदार ऑप्शन बन गया है, जिसमें Tensor G3 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.1-इंच Actua डिस्प्ले शामिल है। इसमें 4,492mAh की बैटरी है, जो 18W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। स्मार्टफोन में AI फीचर्स जैसे सर्किल टू सर्च, बेस्ट टेक, मैजिक-एडिटर और मैजिक इरेजर भी शामिल हैं।
क्या आपको Pixel 9a का इंतजार करना चाहिए?
हालांकि आगामी Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है, लीक से यह पता चलता है कि Pixel 9a में कुछ डिजाइन बदलाव किए जाएंगे। जिसमें सिग्नेचर कैमरा बंप की जगह फ्लैटर रियर पैनल दिया जाएगा। इसके अलावा Pixel 9a में Tensor G4 चिपसेट का उपयोग किए जानें की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








