Home
Deal of the day

Google Pixel 9a के लॉन्च साथ गिर गई Pixel 8a की कीमत; 15000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

Google Pixel 8a Price Drop:हाल ही में Google ने अपने किफायती फोन Google Pixel 9a को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Pixel 9 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है और इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस के लॉन्च के साथ ही Pixel 8a की कीमत में भी भारी गिरावट आई है, जिससे यह अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ता हो गया है। इसके अलावा, आप इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी लगा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

Google Pixel 9a की बात करें तो यह डिवाइस 8GB RAM और 256GB स्टोरेज में भारत में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये तय की गई है। यहां हम Pixel 8a की कीमत में आई गिरावट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सस्ता हो गया Google Pixel 8a

Pixel 8a की घट गई कीमत

पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 8a को 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में पेश किया गया था।
Pixel 8a के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये थी, लेकिन अब 28% डिस्काउंट के बाद यह केवल 37,999 रुपये में उपलब्ध है।
वहीं, Pixel 8a (256GB) की कीमत पहले 59,999 रुपये तय की गई थी, लेकिन अब इसे सिर्फ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा, कस्टमर्स को 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल सकता है।

Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • Pixel 8a में 6.1-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • पंच-होल डिजाइन

प्रोसेसर और स्टोरेज

  • Google Tensor G3 प्रोसेसर
  • 8GB RAM और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज
  • फिजिकल सिम और एक eSIM के सपोर्ट

कैमरा

  • 64MP का प्राइमरी कैमरा
  • 13MP का सेकेंडरी कैमरा
  • 13MP का सेल्फी कैमरा

Take a Poll

क्यों खरीदें Pixel 8a?

  • इसमें 120Hz AMOLED स्क्रीन के साथ शानदार विजुअल्स के लिए बेहतरीन डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके साथ ही फोन में Google Tensor G3 प्रोसेसर आपको दमदार परफॉर्मेंस देता है।
  • इसके अलावा, फोन में 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
  • इस फोन में 4,404mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X