Google Pixel 9 पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट; भूलकर भी न गवांए ये मौका
Google Pixel 9 अब Flipkart पर काफी किफायती हो गया है। 79,999 रुपये में लॉन्च किए गए इस फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत में 15,000 रुपये की कमी आई है। बता दें कि इस फोन पर आपको डायरेक्ट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है। ये ऑफर्स आपको डायरेक्ट खरीदने या EMI के जरिए फोन को लेने, दोनों पर मिलते हैं।
ऐसे में अगर आप अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो आप इसके बारे में सोच सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि फ्लिपकार्ट की ये डील कैसे काम करेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Flipkart पर Pixel 9 पर छूट
Flipkart ने पहले ही रिटेल कीमत में 5,000 रुपये की छूट दे दी है, जिससे Pixel 9 की कीमत घटकर 74,999 रुपये रह जाएगी।
इसके अलावा अगर आप EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं तो HDFC क्रेडिट कार्ड पर भी 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। जब आप इन सभी ऑफर्स का उपयोग कर लेते हैं तो इस डिवाइस की कीमत 64,999 रुपये रह जाएगी। बता दें कि इस फोन पर 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन है।
Pixel 9 पर मिल रहा एक्सचेंज बोनस
इस फोन पर कंपनी आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पास Google Pixel 8a या इसी तरह का कोई मॉडल है, तो आप इसे एक्सचेंज कर सकते हैं। इस फोन पर 20,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
अगर आप इस ऑफर को अप्लाई करते हैं तो आपको फोन की कीमत घटकर 44,399 रुपये रह जाती है, जो इसकी लॉन्च कीमत से 35,000 रुपये तक कम है।
Pixel 9 की स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Pixel 9 में 6.3 इंच की फुल-HD+ OLED स्क्रीन है, जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में आपको प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन दी गई है।
प्रोसेसर
इस फोन में आपको Google की कस्टम Tensor G4 चिप मिलती है, जो रियल-टाइम ट्रांसलेशन और कैमरा एन्हांसमेंट जैसे स्मार्ट Gemini AI फीचर लाती है।
बैटरी
इस फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी की मानें तो इस फोन को पूरे दिन चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Pixel 9 में 50MP का मुख्य सेंसर और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तरीके से काम करता है।
Android 14 पर चलने वाला Pixel 9 सात साल तक OS और सुरक्षा अपडेट का वादा करता है। आप 2031 तक नए Android वर्शन और पैच के साथ अपडेट रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








