Google End of Year Sale: Pixel 9 और Pixel 10 पर ₹20,000 से ज्यादा की छूट, यहां है डील
साल 2025 खत्म होने वाला है और नए साल से पहले Google ने अपने Pixel डिवाइसेज पर End of Year Sale शुरू कर दी है। इस सेल के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच और ऑडियो एक्सेसरीज पर भारी छूट दे रही है।
ग्राहकों को इस सेल में ₹20,000 से ज्यादा की बचत का मौका मिल रहा है। अगर आप अभी खरीदारी करेंगे तो हजारों रुपये की मोटी सेविंग हो सकती है। यह डील कहां मिल रही है और इसमें क्या ऑफर हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Pixel 10 Series पर ₹10,000 तक का कैशबैक
Google Pixel 10 सीरीज को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। End of Year Sale के दौरान इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर आकर्षक बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Pixel 10 पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹7,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। वहीं, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर ₹10,000 का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
Pixel 9 पर ₹21,000 की छूट
Google की इस सेल में पिछली पीढ़ी के Pixel 9 स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी छूट देखने को मिल रही है। Pixel 9 अब अपने लॉन्च प्राइस ₹79,999 से घटकर ₹58,399 में उपलब्ध है, यानी इसमें ₹21,000 से ज्यादा की सीधी कटौती की गई है।
इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold की कीमत घटकर ₹1,62,999 हो गई है, जबकि Pixel 9a अब ₹44,999 में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो प्रीमियम Pixel फोन कम कीमत में लेना चाहते हैं।
Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 पर भी छूट
End of Year Sale के तहत Google की अन्य डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Pixel Watch 3 पर ₹5,000 की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹22,915 हो गई है। वहीं Pixel Buds Pro 2 की कीमत में ₹3,000 की कटौती की गई है और यह अब ₹19,900 में उपलब्ध हैं।
कब तक चलेगी Google End of Year Sale
Google की यह End of Year Sale फिलहाल लाइव है। ग्राहक इन सभी ऑफर्स का लाभ 2 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक उठा सकते हैं। ये सभी डील्स Google के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








