Google Pixel 9 की कीमत में ₹25,000 की कटौती, अब ₹54,999 में मिल रहा है फ्लैगशिप फोन
अगर आप Google Pixel फोन खरीदने का सोच रहे थे लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अब आपके पास शानदार मौका है। गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती हुई है। शुरुआत में ₹79,999 की कीमत वाला यह फोन अब ₹25,000 तक सस्ते में उपलब्ध है।
बड़े डिस्काउंट के साथ अब यह फोन सिर्फ ₹54,999 में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध है। Pixel 9 गूगल का प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें लेटेस्ट AI फीचर्स, Google Gemini AI सपोर्ट और दमदार कैमरा परफॉर्मेंस मिलती है।

कहां मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?
Flipkart पर Google Pixel 9 पर इस समय खास ऑफर चल रहे हैं, जिसमें बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और स्पेशल डिस्काउंट शामिल हैं।
बैंक ऑफर: कार्ड पेमेंट पर आपको अलग से डिस्काउंट मिलता है।
एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹41,400 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है
(ध्यान दें, यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और आपके पिनकोड पर निर्भर करेगा)
इतना ही नहीं, Google Pixel 9A भी अभी ऑफर में है। Pixel 9A पर लगभग ₹33,000 की छूट मिल रही है और इसकी प्रभावी कीमत ₹44,999 हो जाती है।

Google Pixel 9 के फीचर्स
Google Pixel 9 एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
फोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 14 दिया गया है। गूगल ने 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे भविष्य के हिसाब से बेहद मजबूत विकल्प बनाता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
- 6.3-इंच OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: Google Tensor G4 - AI प्रोसेसिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया
कैमरा परफॉर्मेंस
Pixel सीरीज कैमरा के लिए फेमस है, और Pixel 9 इसे और मजबूत बनाता है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा
- 10.5MP फ्रंट कैमरा
फोटो और वीडियो क्वालिटी के मामले में यह अभी भी फ्लैगशिप लेवल ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री लीडिंग विकल्प माना जाता है।
बैटरी और चार्जिंग
- 4700mAh बैटरी
- 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
- वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
किसके लिए है यह बेस्ट डील?
- अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें
- बेहतरीन कैमरा
- लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
- AI फीचर्स
- प्रीमियम परफॉर्मेंस
तो इस कीमत पर Pixel 9 एक शानदार डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications