₹52 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Google का फोल्डेबल फोन, Amazon पर मची लूट!
अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे थे और बजट ₹1.21 लाख के आसपास है, तो आपके लिए यह डील काफी काम की साबित हो सकती है। Google Pixel 9 Pro Fold इस समय Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। भारत में ₹1,72,999 की लॉन्च कीमत वाले इस फोन पर अब कुल मिलाकर ₹52,000 से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
यह फोल्डेबल फोन ड्यूल AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और Google के लेटेस्ट Tensor चिपसेट के साथ आता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसी डील ज्यादा समय तक नहीं रहती, इसलिए अगर खरीदने का प्लान है तो देर न करें।

Google Pixel 9 Pro Fold पर Amazon डील
Google Pixel 9 Pro Fold को भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह फोल्डेबल स्मार्टफोन ₹1,23,950 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹49,049 की कटौती। इसके अलावा, IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत और भी कम की जा सकती है।
Google Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Pixel 9 Pro Fold में 6.3-इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
फोन को खोलने पर 8-इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4650mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनर और आउटर दोनों स्क्रीन पर 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications

