Google Pixel 9 Pro Fold पर कड़ाकेदार डिस्काउंट, Flipkart दे रहा हजारों बचाने का मौका
अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन के शौकीन हैं और बुक-स्टाइल फोल्ड होने वाला प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Pixel 9 Pro Fold इस समय Flipkart पर लॉन्च के बाद की सबसे कम कीमत पर बिक रहा है। Google ने इस फोल्डेबल फोन को भारत में ₹1,72,999 की भारी कीमत पर लॉन्च किया था।
लेकिन अब बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹90,000 के आसपास पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है। डुअल AMOLED डिस्प्ले, Tensor चिपसेट, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह डिवाइस फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ी डील बनकर सामने आया है।

Google Pixel 9 Pro Fold की नई कीमत
Flipkart पर Google Pixel 9 Pro Fold फिलहाल ₹99,999 की कीमत पर लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जाता है, जिससे इसकी नेट कीमत ₹95,999 रह जाती है।
ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी। वहीं EMI विकल्प के तहत इस फोल्डेबल फोन को ₹3,516 प्रति माह की आसान किस्तों में भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी, मोबाइल प्रोटेक्शन जैसे ऐड-ऑन भी अतिरिक्त भुगतान पर उपलब्ध हैं।
Google Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 9 Pro Fold में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ डुअल डिस्प्ले सेटअप मिलता है। इसमें 6.3-इंच का OLED आउटर डिस्प्ले और 8-इंच का इनर OLED पैनल दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और बेहतर मजबूती के लिए Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Google के लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट से लैस है, जो AI-आधारित फीचर्स और स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस देता है। डिवाइस में 4,650mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा सेगमेंट में Google Pixel 9 Pro Fold में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है, जो अलग-अलग मोड्स में बेहतर क्वालिटी देने का दावा करता है।


Click it and Unblock the Notifications








