Poco M6 Plus 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर, अभी पाएं 3 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट
Poco M6 Plus 5G जो पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था, अब एक शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। POCO इस स्मार्टफोन पर सीमित समय के लिए स्पेशल ऑफर दे रहा है।
इस फोन में FHD+ डिस्प्ले, 108MP का रियर कैमरा, Snapgragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसी बेहतरीन विशेषताएं हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक Poco M6 Plus 5G को लगभग 10,000 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए यहां आपको इस खास ऑफर की पूरी जानकारी बताते हैं।

Poco M6 Plus 5G ऑफऱ
पोको M6 प्लस 5G को पिछले साल अगस्त में 13,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था। वहीं इसके 8GB/128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये थी। अब यह स्मार्टफोन Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत अब 10,999 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
Poco M6 Plus 5G पर छूट के साथ अगर आप किसी भी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस पर 750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 10,249 रुपये और टॉप वेरिएंट 11,249 रुपये हो जाती है। यह फोन तीन आकर्षक मिस्टी लेवेंडर, आइस सिल्वर और ग्रेफाइड ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक इसे 387 रुपये प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Poco M6 Plus 5G स्पेसिफिकेशंन
पोको M6 प्लस 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2AE चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए Poco M6 Plus 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का मेन कैमरा और 2MP डेप्थ का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








