Realme के इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, बैंक ऑफर के साथ सस्ती कीमत पर खरीदने का चांस
भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और दीवाली आने में अब बहुत ही कम दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी ई-कॉमर्स साइट लगातार नई-नई डील्स की पेशकश कर रही है। इसी कड़ी में Realme भी अपने एक फोन पर छूट लेकर आया है, जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल है।
अगर आप भी त्योहार पर लेटेस्ट 5G फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये डील बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस डील में आप Realme P1 5G को बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए इस फोन पर मिलने वाले ऑफर और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme P1 5G पर डील
Realme P1 5G फोन पर Amazon से लेकर Flipkart पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। रियलमी का ये 5जी फोन अमेजन सेल में खबर लिखे जाने तक 14,850 में लिस्टेड है। आपको इसके Phonix Red मॉडल के 6GB+128GB वेरिएंट को 14,850 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
वहीं, अगर आप इस फोन को चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट कर खरीदते हैं, तो इस पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस पर आपको EMI का भी ऑप्शन दे रही है। Realme P1 5G फोन पर मिलने वाले ऑफर का लाभ आप यहां से ले सकते हैं।
Realme P1 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल रहा है।
प्रोसेसर: रियलमी के इस फोन में आपको दमदार MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट मिलेगा, जो कि गेमिंग के साथ हर ऑपरेशन के लिए अच्छा है।
स्टोरेज: इसमें 6Gb, 8Gb+128GB, 256GB मेमोरी ऑप्शन आते हैं।
कैमरा: इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Realme P1 5G में 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 मिल रहा है। साथ ही इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जायरो और कंपास सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








