OnePlus Nord 4 पर मिल रही दे दनादन डील, नया फोन लेने वालों के लिए गोल्डन टाइम
अगर आप मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस होली अच्छा मौका हो सकता है। OnePlus Nord 4 पर एक शानदार डील मिल रही है। इस फोन पर मैसिव डिस्काउंट दिया जा रहा है।
फोन को ग्राहक 5,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसमें स्पेसिफिकेशन भी अच्छे-खासे दिए गए हैं। यहां फोन पर मिल रही डील और इसकी खूबियों के बारे में बताने वाले हैं।

मिल रहे हैं तगड़े डिस्काउंट
OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन वनप्लस स्टोर पर 1000 रुपये के प्राइस कट के साथ 28,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। ग्राहक HDFC, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड का यूज करके 4,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके बाद फोन का प्राइस घटकर 24,999 रुपये हो जाता है।
इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन को Mercurial Silver, Obsidian Midnight और Oasis Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन
OnePlus का यह फोन स्टाइलिश मैटेलिक बॉडी के साथ आता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.74 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस और अलर्ट स्लाइडर दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 4 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर लगा है। होली के मौके पर ग्राहकों के लिए यह डील शानदार साबित हो सकती है। फोन को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का यह अच्छा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








