Samsung Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra पर धमाकेदार ऑफर, खरीदने का गोल्डन चांस
Samsung Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra पर इस समय शानदार ऑफर उपलब्ध हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका बेहतरीन हो सकता है। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में इन सभी फ्लैगशिप्स पर 24,500 रुपये तक की छूट, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कूपन बेनिफिट मिल रहे हैं।
अगर अभी खरीदारी की जाए तो आपकी हजारों रुपये की मोटी बचत हो जाएगी और कम दाम में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस भी मिल जाएगा। यहां हम तीनों मॉडलों पर मिल रही डील्स और ऑफर्स की डिटेल बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 पर धमाकेदार ऑफर
74,999 रुपये में Galaxy S25 इस समय अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 80,999 रुपये था। यानी सीधे 6 हजार रुपये की बचत। यही नहीं, और भी ऑफर्स हैं... इस पर SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही No-cost-EMI ऑप्शन भी मौजूद है।
Samsung Galaxy S25 Plus
अगर आपको बेस वेरिएंट से थोड़ा ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस चाहिए तो Galaxy S25 Plus आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। यह फ्लिपकार्ट पर 1,11,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। AI फीचर्स से लैस इस फोन को खरीदने पर आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra: टॉप-क्लास परफॉर्मेंस
अगर आप टॉप-क्लास परफॉर्मेंस का अनुभव करना चाहते हैं तो Galaxy S25 Ultra पर नज़र डालें। यह मार्केट के चुनिंदा फ्लैगशिप्स में शामिल है, जिसमें दमदार प्रोसेसर और एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 1,23,499 रुपये है। Flipkart SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और No-cost-EMI ऑप्शन भी मौजूद है। कुल मिलाकर, तीनों में से कोई भी डील आपके लिए नुकसान का सौदा नहीं होगी। बस आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनना है।


Click it and Unblock the Notifications








