Home
Deal of the day

Lava का डुअल डिस्प्ले वाला फोन अब पहले से और भी सस्ता!, अभी खरीदने पर पाएं जबरदस्त छूट

Lava कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में अपना डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Lava Agni 3 लॉन्च किया था। बता दें कि इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर स्क्रीन दी गई है। अब लावा के इस लेटेस्ट फोन को आपको कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

जी हां, अगर आप इस फोन को कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए इससे अच्छा मौका दूसरा नहीं हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि लावा के इस फोन को कब, कैसे और कहां से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

ऑफर्स के साथ कम दाम में Lava के डुअल डिस्प्ले फोन को खरीदने का मौका!

Lava Agni 3 पर बड़ी छूट

कंपनी ने Agni 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में पेश किया था, जिसकी कीमतें क्रमश: 22,999 रुपये और 24,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका लेकर आया है। अमेजन इन दोनों वेरिएंट्स को 500 रुपये की छूट के साथ बेच रहा है, जिसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड और कूपन की जरूरत नहीं है।

वहीं, अगर आप इस फोन को HDFC बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से EMI बनवाएंगे, तो आपको इस पर 1750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी की HDFC कस्टमर्स लावा के इस फोन को 2,250 रुपये (500+1750) रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

इन सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद आप 128GB मॉडल को 20,749 रुपये और 256GB मॉडल को 22, 749 रुपये में खरीद सकते हैं। यदि आप BOB कस्टमर्स हैं, तो इस पर आपको 1500 रुपये की छूट और Axis, IDFC First बैंक और RBL बैंक कार्ड्स पर 1000 रुपये की छूट मिल सकती है। इस डील का लाभ लेने के लिए यहां पर क्लिक करें

Lava Agni 3 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास मौजूद है।

प्रोसेसर: Agni 3 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य खूबियां: Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसके अलावा, इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक USB टाइप-सी पोर्ट और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट आदि मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
There is an opportunity to buy Lava Agni 3 phone at a lower price on Amazon site.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X