50MP सेल्फी कैमरा वाला Honor 200 5G अब डिस्काउंट के साथ उपलब्ध!, जानें कितने रुपये की मिल रही छूट
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स के साथ कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अमेजन की Black Friday Sale में कई सारे स्मार्टफोन्स पर अलग-अलग रेंज में डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन्स की डील लेकर आए हैं, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
बता दें कि Honor 200 5G पर इस डील में पूरे 10,000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही हैं। इसके अलावा, आपको इस धमाकेदार फोन्स पर और भी कई ऑफर्स देखने को मिलेंगे, जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। आइए फिर इस बेहतरीन डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Honor 200 5G पर बंपर छूट
इस स्मार्टफोन को अमेजन की साइट पर 39,999 रुपये की जगह मात्र 29,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट वाले फोन को आपको सीधे 10,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी आपको इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है, जिसके बाद इस फोन की कीमत कम होकर 26,999 रुपये रह जाएगी।
Honor 200 5G पर अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में नो कॉस्ट ई-एमआई के साथ कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। साथ ही ग्राहकों इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं, जिसके तहत पुराना फोन एक्सचेंज कर 27,550 रुपये की छूट पाने का मौका मिलेगा। लेकिन ये एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर भी डिपेंड करेगा। इस फोन को आप दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक में खरीद सकते हैं।
Honor 200 5G स्पेक्स
Honor के इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन (1200x2664 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स, 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दी गई है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है।
Honor 200 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें OIS के साथ 50MP f/1.9 प्राइमरी सेंसर, 12MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और OIS और 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5MP f/2.4 टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP f/2.2 सेंसर मौजूद है।
पावर देने के लिए इसमें Honor 200 5G में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है।
यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल है। डिवाइस में आपको स्टीरियो स्पीकर और IR ब्लास्टर भी मिलेगा। बता दें कि Honor 200 5G में IP रेटिंग नहीं मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








