किफायती स्मार्टफोन की है तलाश? 15 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा है रियलमी का ये फोन, देखें ऑफर्स
अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपको कोई ऑप्शन नजर नहीं आ रहा है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रियलमी का एक स्मार्टफोन Amazon पर बेहद ही सस्ते दामों में मिल रहा है।
अमेजन की डील में Realme Narzo 70 Turbo को आपको 15,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए फिर जान लेते हैं कि डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को कितनी कीमत पर खरीद सकेंगे।

Realme Narzo 70 Turbo पर बंपर ऑफर्स
बता दें कि Realme Narzo 70 Turbo के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 16,998 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन इस फोन पर अमेजन की तरफ से 2,000 रुपये का कूपन दिया जा रहा है। जिसके बाद आप फोन को 14,998 रुपये की कीमत पर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।
इस फोन पर आपको कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को इस पर 500 रुपये और कम करने का मौका मिलेगा। यानी की सभी ऑफर्स मिलाकर आप इस फोन को लगभग 14,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप भी Realme Narzo 70 Turbo पर मिल रही इस डील का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यहां पर क्लिक करना होगा।
Realme Narzo 70 Turbo के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की Samsung E4 OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 106% NTSC कलर गैमट, 600 निट्स एवरेज, 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस और AG DT Star 2 ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है।
प्रोसेसर: Realme Narzo 70 Turbo स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G 4nm प्रोसेस, ऑक्टो-कोर, 2.5GHz तक की स्पीड के साथ पावर्ड है। रियलमी का ये 5जी फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम भी शामिल है। इसके अलावा, यह फोन बेहतरीन गेमिंग फीचर्स से लैस होने के साथ कई गेम्स में 90FPS परफॉर्मेंस भी देता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का AI सपोर्टेड प्राइमरी और 2MP का पोर्ट्रैट कैमरा सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Narzo 70 Turbo में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग जोड़ी गई है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, वाटर और मिल्क प्रोटेक्शन IP65 रेटिंग, रेन वाटर टच फीचर, डुउल स्टीरियो, स्पीकर, एयर और जेस्चर, फ्लैश कैप्सूल, रीडिंग मोड और कई अन्य कई सुविधाओं से लैस है। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Turbo Yellow, Turbe Green और Turbo Purple में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








