Home
Deal of the day

Flipkart Big Billion Days Sale में 13 हजार रुपये सस्ते में Pixel फोन खरीदने का मौका

अगर आप भी अपने लिए Google का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये मौका सहित साबित हो सकता है। दरअसल ऑनलाइन-शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Billion Days Sale 2024 सेल चल रही है, जिसके तहत Google Pixel 7a पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

सेल के तहत कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत और ऑफर्स के साथ स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale से 13 हजार सस्ता में खरीदें Pixel फोन

Google Pixel 7a कीमत व ऑफर- सबसे पहले आपको बता दें, इस फोन कंपनी ने पिछले साल 2023 में 43,999 रुपये कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया था। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 7a के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इसके साथ ही अगर आप HDFC बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करते हैं, तो आपको इस पर 10% यानी 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 30,749 रुपये हो जाएगी। ऐसे में आप लॉन्च कीमत के मुकाबले 13,250 रुपये सस्ते में इसे खरीद सकते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale से 13 हजार सस्ता में खरीदें Pixel फोन

Google Pixel 7a स्पेक्स- पिक्सल 7a में आपको 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Tensor G2 चिपसेट मिलेगा। जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के लिए 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है।

जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Pixel 7a को पावर देने के लिए इसमें 4,385mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, और NFC मिलते हैं।

इसके डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 152 मिमी, चौड़ाई 72.9 मिमी, मोटाई 9 मिमी है। जबकि, इसका वजन मात्र 193.5 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge Discount On Google Pixel 7a From Flipkart Big Billion Days Sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X