iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट: Amazon पर 17,400 रुपये तक की बचत, जानें ऑफर डिटेल्स
अगर आप भी नए iPhone का इंतजार कर रहे थे, तो ये मौका हाथ से न जाने दें। Apple iPhone 16 Plus को अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 17,400 रुपये से भी ज्यादा की बचत का मौका दे रही है, जिससे यह डील iPhone यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
ऐसी डील्स ज्यादा समय तक उपलब्ध नहीं रहतीं, इसलिए अगर आप iPhone 16 Plus लेने की सोच रहे हैं तो देर न करें। नीचे जानिए पूरी ऑफर डिटेल और फोन के फीचर्स।

Amazon पर iPhone 16 Plus डील
iPhone 16 Plus की भारत में लॉन्चिंग कीमत ₹89,900 थी। लेकिन Amazon इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर ₹13,410 का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹76,490 रह गई है। इसके अलावा, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16 Plus में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए हैं, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में और भी मजबूत बनाते हैं। फोन में 6.7-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शार्प विजुअल्स और स्मूद एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का नया A18 चिपसेट दिया गया है, जो तेज स्पीड, एफिशिएंसी और AI-बेस्ड Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है।
फोन IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट भी है। बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है, यानी लंबे इस्तेमाल में भी पावर की दिक्कत नहीं होगी।
कैमरे की बात करें तो iPhone 16 Plus के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह लो-लाइट फोटोग्राफी और स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग में भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर, iPhone 16 Plus डिजाइन, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा हर मामले में एक मजबूत पैकेज है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैट्री लाइफ चाहते हैं।
क्यों है ये डील खास?
- iPhone 16 Plus पर सीधा ₹13,410 का डिस्काउंट
- बैंक ऑफर से ₹4,000 की अतिरिक्त बचत
- एक्सचेंज ऑफर का फायदा अलग से
- प्रीमियम फ्लैगशिप फोन, अब ज्यादा बजट-फ्रेंडली


Click it and Unblock the Notifications








