MacBook Air M4 पर धमाकेदार डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील
Apple ने इस साल की शुरुआत में अपना नया MacBook Air (M4 चिप) 13-इंच और 15-इंच डिस्प्ले वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब ये दोनों मॉडल Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।
अगर आप लंबे समय से MacBook Air लेने का सोच रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुके हुए थे, तो यह ऑफर आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। इस डील में खरीदारी करने से आपकी हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

डिस्काउंट और ऑफर
13-इंच MacBook Air (16GB RAM + 256GB स्टोरेज) की लॉन्चिंग कीमत ₹99,900 रखी गई थी, लेकिन Amazon पर यह अब केवल ₹83,990 में उपलब्ध है। यानी आपको करीब ₹15,910 की सीधी छूट मिल रही है, वह भी बिना किसी बैंक ऑफर या कूपन के। वहीं, 15-इंच MacBook Air की लॉन्चिंग कीमत ₹1,24,900 थी, जो अब ऑफर प्राइस ₹1,09,990 में मिल रहा है।
यानी इस वेरिएंट पर भी खरीदारों को करीब ₹15,000 तक की बचत हो रही है। इसके अलावा Amazon पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं।
MacBook Air M4 स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो MacBook Air M4 कंपनी की नई M4 चिप पर काम करता है, जिसमें 10-core CPU और 8 या 10-core GPU का विकल्प मिलता है। इसे खरीदार 32GB RAM और 2TB SSD तक कस्टमाइज कर सकते हैं, जिससे यह वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और ग्राफिक वर्क जैसे हैवी टास्क भी आसानी से हैंडल कर लेता है।
इसमें Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प और ब्राइट विज़ुअल्स प्रदान करता है, जबकि पतले बेज़ल इसे और ज्यादा इमर्सिव बनाते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो 13-इंच मॉडल 53.8Wh बैटरी के साथ आता है, जो 18 घंटे तक का बैकअप देता है। वहीं, 15-इंच मॉडल में बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यह और भी ज्यादा समय तक चल सकता है।
इसमें MagSafe चार्जिंग, Thunderbolt 4 और USB-C पोर्ट्स, Wi-Fi 6E सपोर्ट और Touch ID जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। वजन की बात करें तो यह सिर्फ 1 किलो से थोड़ा ज्यादा है, जिससे यह बेहद पोर्टेबल हो जाता है।
कुल मिलाकर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए 13-इंच MacBook Air M4 ₹83,990 की कीमत में एक स्टील डील है। वहीं, ज्यादा स्क्रीन और लंबी बैटरी चाहने वाले पावर यूजर्स के लिए 15-इंच मॉडल ₹1,09,990 में बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications