Home
Deal of the day

Oneplus Nord 4 पर बंपर छूट, हजारों की बचत के साथ खरीदने का मौका, जल्दी करें

OnePlus Nord 4 को इस वक्त Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। जुलाई में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट पर हजारों तक की छूट के साथ कम कीमत में उपलब्ध है, और साथ ही बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करके ग्राहक इस पर अतिरिक्त बचत भी कर सकेंगे।

ऐसे में अगर आप कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाला नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आगे इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स से लेकर इसकी खासियतों तक की डिटेल्स जानते हैं।

Oneplus Nord 4 पर करें हजारों की बचत, यहां देखें ऑफर डिटेल

Oneplus Nord 4 कीमत व ऑफर

वनप्लस नॉर्ड 4 का 8GB/128GB वेरिएंट अब Flipkart पर 27,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसे जुलाई में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लैट 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 25,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है, जिससे 26,500 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है।

Oneplus Nord 4 स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड 4 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1240x2772 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर Snapdragon 7+Gen 3 प्रोसेसर है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB तक का स्टोरेज मिलता है।

फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14.1 पर काम करता है और इसमें अलर्ट स्लाइडर और फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50MP का सोनी LYTIA कैमरा और 8MP का सोनी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट मिलता है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो, एनएफसी और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
huge discount on oneplus nord 4 in flipkart check new price and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X