Oppo Find X8 पर भारी छूट!, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स के साथ पाएं बड़ी बचत, देखें डिटेल्स
Oppo लवर्स के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि कंपनी अपने लेटेस्ट फोन Oppo Find X8 सीरीज पर तगड़ी डील लेकर आई है। जी हां, जो यूजर्स इस फोन को लॉन्चिंग के समय नहीं खरीद सके, अब उन्हें इस फोन को बड़ी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
बता दें कि ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart से Find X8 को सस्ती कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस लेटेस्ट डिवाइस पर कितने रुपये की बचत करने का मौका मिल रहा है और इसमें क्या खूबियां शामिल हैं।

Oppo Find X8 पर ऑफर
ओप्पो के इस प्रीमियम डिवाइस के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं, ग्राहकों को किसी भी बैंक कार्ड से पेमेंट पर 6,999 रुपये की छूट मिल रही है। अगर यूजर्स एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 3,685 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। अगर आप पुराना मॉडल एक्सचेंज करते हैं, तो चुनिंदा मॉडल्स पर आपको 8,000 रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको 46,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। लेकिन यहां ध्यान रखें कि, यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करेगा। फोन को दो कलर ऑप्शन स्पेस ब्लैक और स्टार ग्रे में खरीदा जा सकता है।
Oppo Find X8 फीचर्स
डिस्प्ले
Oppo Find X8 स्मार्टफोन में यूनिक डिजाइन मिलती है। इसमें आपको फ्लैट फ्रंट लुक देखने को मिलेगा। फोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर
Find X8 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर का सपोर्ट मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 सॉफ्टवेयर पर रन करता है।
कैमरा क्वालिटी
Oppo Find X8 में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक में 50MP का Sony LYT700 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
बैटरी
OPPO का ये फोन 5630mAh की बड़ी बैटरी के साथ आत है, जो कि 80 वॉट के SupeVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVooC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications