Home
Deal of the day

Amazon sale: Poco के फोन पर धमाकेदार ऑफर, कम दाम में बेस्ट डील

Amazon पर इन दिनों Great Indian Festival sale चल रही है, जिसमें ग्राहकों को कई सारे स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स देखने को मिल रही है। अमेजन पर जारी फेस्टिवल सेल में ये अपने ग्राहकों के लिए एक और फोन पर दमदार डील लेकर आया है, जिसमें आप इस फोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।

बता दें कि Amazon sale में Poco M6 Plus 5G को बड़ी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। ऐसे में आप भी दिवाली पर सस्ता फोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ये डील आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Amazon sale में Poco फोन पर बड़ी बचत करने का मौका

Poco M6 Plus 5G पर भारी छूट

फेस्टिव सेल ऑफर्स के चलते Amazon और Flipkart दोनों पर ही इस फोन के बेस वेरिएंट को 11,499 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर आपको बैंक ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो इस फोन पर आप सीधे 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी।

इसके अलावा, इस फोन को आप नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है, जिसमें आपको 10,900 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। यहां ध्यान दें कि यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। वहीं, आप Poco M6 Plus 5G पर मिल रही डील का लाभ यहां से उठा सकते हैं

Poco M6 Plus 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 17.24 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। 8GB वर्चुअल रैम के साथ इसकी क्षमता 12GB तक बढ़ जाती है। इस फोन में एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

बात करें Poco M6 Plus 5G के कैमरा की तो इसके बैक में 108MP का डुअल प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें आपको 5030mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is an opportunity to buy Poco M6 Plus 5G with a huge discount in Amazon sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X