Realme GT 7 Pro पर धमाकेदार ऑफर, न मिस करें मौका
Realme GT 7 Pro Discount: अगर आप भी प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Realme GT 7 Pro एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस फोन पर अमेजन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।
इसमें मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन क्षमता, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी लाइफ जैसी कई आकर्षक खूबियां दी गई हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस पर कौन सी डील मिल रही है और इसके फीचर्स क्या हैं, तो आइए हम आपको आगे डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 7 Pro पर ऑफर व कीमत
Realme GT 7 Pro फोन अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। इसके 12GB +256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल 65,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आप क्रे़डिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 3,200 रुपये की EMI और 22,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट , 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 6500निट्स पीक ब्राइटनेस और 2780x1264 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला कवर्ड डिस्प्ले है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन भी दिया गया है, जो यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाता है।
Realme GT 7 Pro में कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP पेरिस्कोप पोट्रेट लेंस, 50MP Sony IMX906 OIS सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। जबकि, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन मे फोटो, वीडियो, डुअल-व्यू मोड, पोट्रेट, नाइट और पैनो जैसे फीचर्स हैं।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6500mAh की बैटरी दी है, जो 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Realme GT 7 Pro में USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ, GPS, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और Wi-Fi जैसे स्पेक्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








